Home राष्ट्रीय अमर बाउरी का सरकार पर तीखा हमला, बोले- यह न मुगलिया शासन...

अमर बाउरी का सरकार पर तीखा हमला, बोले- यह न मुगलिया शासन है, न तुगलक का राज

27
0
Amar Bauri launched a scathing attack on the government, saying, "This is neither Mughal rule nor Tughlaq rule."

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह जिले जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद सुनील सोरेन और पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल में कथित लापरवाही से जान गंवाने वाली 22 वर्षीय गर्भवती रीना कुमारी के परिजनों से भेंट कर घटना की जानकारी ली।


श्री बाउरी ने कहा कि जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और स्वास्थ्य मंत्री के समर्थक जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों के आक्रोश को मंत्री के इशारे पर दूसरी दिशा दी गई।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा, “यहां न मुगलिया शासन है और न बिन तुगलक का राज। यहां बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का संविधान लागू है। जो भी होगा कानून के दायरे में होगा।” श्री बाउरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को विभाग मिलने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी। उन्होंने गुमला और चाईबासा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।