Home राष्ट्रीय भाटापारा-हथबंध सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

भाटापारा-हथबंध सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

29
0
Non-interlocking work in Bhatapara-Hathbandh section, several trains will be affected on July 18-19Non-interlocking work in Bhatapara-Hathbandh section, several trains will be affected on July 18-19

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य किए जाने से 18 और 19 जुलाई को इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने आज यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भाटापारा-हथबंध रेलखंड में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने की प्रक्रिया के तहत एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण इस अवधि में कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे का कहना है कि यह कार्य रेल अधोसंरचना को अधिक आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में किया जा रहा है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी। यानी गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
इसी प्रकार 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यानी बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
रेलवे ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

GNSU Admission Open 2026