ओक्लाहोमा सिटी (अमेरिका): दुनिया के सबसे अच्छे 256 पैडलर्स 20 से 25 जुलाई तक यहां होने वाली आईएसएफ कैनो स्लैलम विश्व चैंपियपिश 2026 में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यहीं जगह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में कैनो स्लैलम प्रतियोगिता की मेजबानी भी करेगी। अमेरिका में कैनो स्लैलम बहुत ज़्यादा मशहूर खेलों में से एक नहीं है, लेकिन अगर ओक्लाहोमा के लोगों को किसी चीज़ का शौक है, तो वह है अच्छा रोडियो। और अगर कोई खेल “व्हाइटवॉटर रोडियो” कहलाने के लायक है, तो वह कैनो स्लैलम ही है।जाहिर है, एलएस 2028 ओलंपिक गेम्स से दो साल पहले ये दोनों चीजे बड़े पैमाने पर एक साथ आएंगी। ओक्लाहोमाओलंपिक के दौरान कैनो स्लैलम प्रतियोगिताओं की मेज़बानी करेगा। और 2026 आईसीएफ कैनो स्लैलम वर्ल्ड चैंपियनशिप 20-25 जुलाई तक ओकेसी व्हाइटवॉटर सेंटर में होगी।
सीजन की सबसे बड़ी कैनो स्लैलम प्रतियोगिता के लिए प्रवेश सूची में सात मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन, कई ओलंपिक पदक विजेता सहित कुल 256 पैडलर्स शामिल है। टूर्नामेंट में 12 खिताब दाव पर होंगे।
घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी एवी लीबफ़ार्थ और केसी आइचफेल्ड टीम अमेरिका के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे, जबकि ओलंपिक चैंपियन जेसिका फॉक्स और निकोलस गेस्टिन अपनी स्पीड और स्किल से ओक्लाहोमा की भीड़ को प्रभावित करने की उम्मीद करेंगे।







