Home राष्ट्रीय दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे, आंदोलन हुआ और तेज

दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे, आंदोलन हुआ और तेज

20
0
Deepak went on an indefinite hunger strike, and the movement intensified.

नयी दिल्ली: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ अनशन पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करवाये जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजित दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया।


श्री दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।” सभी से अनुरोध है कि वे पीछे न हटें। यह आंदोलन अभी और बड़ा होने वाला है। उन्होंने वांगचुक सर को हटाकर बहुत बड़ी गलती की है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे जंतर मंतर आएं। हमारा आंदोलन यहीं से आगे बढ़ेगा।”
इससे पहले सीजेपी संस्थापक ने भूख हड़ताल की पुष्टि करते हुए लिखा कि 20 जुलाई को होने वाला संसद मार्च पूर्व नियोजित तरीके से ही होगा।

GNSU Admission Open 2026

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह श्री वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जंतर मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायलय के आदेश का पालन करते हुए ऐसा किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील की है।