Home राष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बाद पीएम मोदी का अगला पड़ाव न्यूजीलैंड, द्विपक्षीय संबंधों...

ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बाद पीएम मोदी का अगला पड़ाव न्यूजीलैंड, द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस

13
0
After Australia visit, PM Modi's next stop is New Zealand, focus will be on bilateral relations.

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की सफल यात्रा के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव के लिए शुक्रवार को न्यूजीलैंड रवाना हो गए।
श्री मोदी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे थे , जहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की थी। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस यात्रा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाया है।


उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया की मेरी यात्रा के समापन पर, मैं ऑस्ट्रेलिया की सरकार, वहाँ के लोगों तथा प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का उनके स्नेह, आत्मीयता और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस यात्रा के परिणामों ने हमारी साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाया है तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार खोले हैं। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से प्राप्त गति आने वाले समय में हमारे दोनों देशों के साथ-साथ समूची मानवता के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।”
विदेश मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री की सफल यात्रा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ किया। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री को विदाई दी।

GNSU Admission Open 2026


मंत्रालय ने कहा कि रणनीतिक रक्षा सहयोग और आर्थिक सहभागिता से लेकर शिक्षा, खेल तथा सशक्त सामुदायिक संबंधों तक, इस यात्रा ने सहयोग के नए मार्ग खोले और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के लोगों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए थे।