Home मनोरंजन कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गाना ‘नवाब राजा’ रिलीज़, फैंस को खूब...

कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गाना ‘नवाब राजा’ रिलीज़, फैंस को खूब भाया देसी अंदाज़

21
0
Kalpana Patwari's new Bhojpuri song 'Nawab Raja' released, fans loved the desi style.

मुंबई: लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत ‘नवाब राजा’ रिलीज़ हो गया है। सुर म्यूजिक के बैनर तले जारी इस गीत में कल्पना पटवारी के साथ गायक विक्की राजा वीरा ने भी अपनी आवाज़ दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो में आयसा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और प्रभावशाली अभिनय दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।


गीत को लेकर कल्पना पटवारी ने कहा, “‘नवाब राजा’ ऐसा गीत है, जिसमें भोजपुरी संगीत की मिठास और आधुनिक संगीत का खूबसूरत मेल है। हमने इसे पूरे मन से तैयार किया है और दर्शकों से मिल रहा प्यार हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। मुझे विश्वास है कि यह गीत लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट और समारोहों की पहली पसंद बना रहेगा।”

GNSU Admission Open 2026


गीत के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन बंटी अरोड़ा ने किया है। इसके निर्माता सुरिंदर यादव हैं और क्रिएटिव हेड महेंद्र यादव हैं।