Home राष्ट्रीय टिहरी होमस्टे योजना को मिलेगा नया विस्तार, जिलाधिकारी ने आवेदनों की समीक्षा...

टिहरी होमस्टे योजना को मिलेगा नया विस्तार, जिलाधिकारी ने आवेदनों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

16
0
Tehri Homestay Scheme will get a new extension, District Magistrate reviewed the applications and issued necessary instructions.

टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी गढवाल जिला में पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच की गई।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनके प्रस्तावित होमस्टे, कक्ष निर्माण, कक्षों के नवीनीकरण तथा होटल एवं होमस्टे निर्माण संबंधी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने चयनित आवेदकों को जिला पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने जिला पंचायत को भी सभी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

GNSU Admission Open 2026


बैठक में चंबा, नैनबाग, थत्यूड़, भिलंगना, थौलधार और प्रतापनगर विकासखंडों के विभिन्न आवेदकों द्वारा कक्ष निर्माण, कक्षों के नवीनीकरण तथा होटल एवं होमस्टे निर्माण से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन पर समिति ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) मनीष मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।