Home राष्ट्रीय ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज...

‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी फैंस की पहली पसंद

12
0
'Baahubali: The Beginning' completes 11 years, Prabhas' powerful dialogues are still a favorite among fans.

मुंबई: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ने रिलीज़ के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शुमार इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भव्य फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए मानक भी स्थापित किए।फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

उनकी प्रभावशाली अदाकारी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी ने इस किरदार को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में शामिल कर दिया। ग्यारह साल बाद भी फिल्म और प्रभास का अभिनय दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय बना हुआ है।फिल्म के कई संवाद आज भी प्रशंसकों की जुबां पर हैं।

GNSU Admission Open 2026


प्रभास जल्द ही ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’, ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ और ‘सलार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आएंगे। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ की ऐतिहासिक सफलता और प्रभास का दमदार अभिनय आज भी भारतीय सिनेमा की गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।