Home राष्ट्रीय पांचना बांध के गेट की तकनीकी खराबी दूर, मरम्मत के बाद दोबारा...

पांचना बांध के गेट की तकनीकी खराबी दूर, मरम्मत के बाद दोबारा खोला गया

13
0
Panchna Dam gates reopened after repairs due to technical snag

जयपुर: राजस्थान में करौली जिले के पांचना बांध से सोमवार को बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू करने के बाद एक गेट में आई तकनीकी खराबी को भी दूर कर मंगलवार तड़के उसे भी खोल दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश और लगातार निगरानी से पांचना बांध समझौते से जल प्रवाहित होने लगा हैं। सोमवार को इस बांध से पानी छोड़ना शुरु करने के दौरान करीब 20 साल से बंद एक गेट तकनीकी खामी के चलते नहीं खुल पाया लेकिन इसे खोलने के लिए रात भर दूर करने में राज्य आपदा मोचन बल एवं जल संसाधन विभाग की टीमें जुटी रही।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा युद्ध स्तर पर रात भर तकनीकी खामी को दूर करने का कार्य लगातार किया गया और उसे तड़के 4:50 बजे खोल दिया गया। इसके लिए रात भर टीमें जुटी रही और भरतपुर, बीसलपुर और मथुरा से विशेषज्ञ भी बुलाए गए। मुख्यमंत्री स्वयं दिल्ली प्रवास के दौरान लगातार फीड बैक लेते रहे।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन और सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सोमवार को बटन दबाकर बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की थी।

GNSU Admission Open 2026

गत 20 वर्षों से बांध के कमांड एरिया के किसान सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग को लकर कई कई बार धरना एवं प्रदर्शन किया वहीं कैचमेंट एरिया के ग्रामीण भी पानी के लिए अड़े रहे । इस विवाद के समाधान के लिए गत 30 जून को जयपुर में सरकार के तीन मंत्रियों और दोनों पक्षों के किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक में सहमति बनी और तय किया गया था कि छह जुलाई को बांध से पानी छोड़ दिया जायेगा।