Home बिहार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 30 को मतदान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 30 को मतदान

20
0
Notification issued for Bankipur Assembly by-election; polling on the 30th.

पटना: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रकिया शुरु हो गयी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने यहां बताया अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और 13 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।


बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतों की गणना 03 अगस्त को होगी और 04 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

GNSU Admission Open 2026


उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफे देने के कारण रिक्त हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।