Home राष्ट्रीय भट्टी विक्रमार्का बोले- निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बना हैदराबाद

भट्टी विक्रमार्का बोले- निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बना हैदराबाद

22
0
Hyderabad has become the most attractive investment destination, says Bhatti Vikramarka

हैदराबाद: तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने सोमवार को कहा कि मजबूत औद्योगिक विकास , तकनीकी तरक्की और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के कारण हैदराबाद तेज़ी से वैश्विक निवेश के लिए एक प्रमुख जगह के तौर पर उभरा है। कल देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान के अनुसार श्री भट्टी ने मंगलवार और बुधवार को होने वाले दो दिवसीय ‘ग्रीन ग्रोथ एनर्जी समिट-2026’ में हिस्सा लेने आए विदेशी प्रतिनिधियों के लिए आयोजित स्वागत समारोह और रात्रिभोज में कहा कि राज्य सरकार तेलंगाना में निवेश करने वाली कंपनियों को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि हैदराबाद में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति , पर्याप्त पानी के संसाधन और अन्य ज़रूरी बुनियादी ढांचे के साथ व्यापार के लिए अनुकूल माहौल है, जो इसे उद्योगों और उद्यमों के लिए एक आदर्श जगह बनाता है।

उन्होंने तेलंगाना को अपनेपन और मेहमाननवाज़ी के लिए जानी जाने वाली जगह बताते हुए कहा कि मेहमानों का सम्मान के साथ स्वागत करना राज्य की संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधियों से बातचीत की।

आधिकारिक बयान के अनुसार स्वागत समारोह में मुख्य सचिव संजय जाजू, विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) नवीन मित्तल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।