Home राष्ट्रीय सीएम योगी सुलतानपुर में 81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे...

सीएम योगी सुलतानपुर में 81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

22
0
CM Yogi will inaugurate and lay the foundation stone of development projects worth Rs 81 crore in Sultanpur.

सुलतानपुर: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुलतानपुर जिले को 81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही विवेकनगर स्थित जीआईसी सर्कस ग्राउंड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड में बने हैलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बीच सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र की 81 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

GNSU Admission Open 2026


मुख्यमंत्री लगभग 12:30 बजे विवेकनगर स्थित जीआईसी सर्कस ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।