एंटरटेनमेंट डेस्क: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों का ऑलटाइम फेवरेट हैं। प्रतिभागियों के बीच होने वाले लड़ाई-झगड़े, टास्क और ड्रामा…,सबकुछ पसंद किया जाता है। सलमान खान होस्टेड शो के अगले सीजन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन की शूटिंग सितंबर से हो सकती है। इस बीच प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी कयास लगने लगे हैं। इस शो के मेकर्स नए प्रतियोगियों को चुनने के लिए ऑडिशन शुरू करने वाले हैं। इस बार कुछ पुराने मशहूर प्रतियोगी भी दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इस शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, शो की शूटिंग आदि को लेकर अभी कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।
शो में जिन प्रतिभागियों के नामों की चर्चा हो रही है, उनमें सेंटी शर्मा का नाम भी शामिल है। बता दें कि सेंटी शर्मा रैपर हैं। बीते दिनों वे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया को लेकर सुर्खियों में रहे थे। पिछले कुछ महीनों में जिस कदर उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है, उसे देखकर ऐसे कयास लग रहे हैं कि वे सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि, सेंटी शर्मा की शो में एंट्री को लेकर बिग बॉस या उनके प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। अलग-अलग ऑनलाइन कम्युनिटीज में शो के संदर्भ में सेंटी शर्मा का नाम बार-बार लिए जाने की वजह से इन चर्चाओं को देखने वाले कई लोगों का मानना है कि वे भी इस सीजन के प्रतिभागियों में से एक हो सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ अटकलें हैं।
इन पर अभी कोई पक्की मुहर नहीं लगी है। सेंटी के अलावा 20वें सीजन के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नामों में फैसल शेख (मिस्टर फैसू), ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद भी शामिल हैं। बता दें कि सेंटी शर्मा रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने सीजेपी की आलोचना की थी और लोगों से किसी भी आंदोलन में सोच समझकर हिस्सा लेने की गुजारिश की थी। अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर लिखा था, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है। आजकल, बहुत से लोग ऐसे अभियानों को चलाने वाले लोगों के बैकग्राउंड की जांच किए बिना ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं’।







