Home राष्ट्रीय दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ; अमित...

दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ; अमित शाह बोले- NCB की बड़ी कामयाबी

188
0
दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ; अमित शाह बोले- NCB की बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय एजेंसियों ने कुख्यात तस्कर और दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को तुर्किये से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन के तहत उसे इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार तड़के विशेष विमान से उसे दिल्ली लाया गया, जहां खुफिया एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सलीम डोला करीब 5000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहा है। यह नेटवर्क नशे के पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ अन्य अवैध गतिविधियों में भी शामिल था। पूछताछ के बाद मामले को आगे की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंपा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय के साथ कार्रवाई कर रही हैं और अपराधियों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों में इस नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया गया है। जून 2025 में सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला को भी संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया था। एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क से अर्जित धन का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों में भी किया जाता रहा है, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सलीम डोला से गहन पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और वित्तीय कड़ियों का पता लगाने में जुटी हैं।

GNSU Admission Open 2026