नारायण स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शानदार सफलता

रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित प्रथम एल.पी. शाही मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर की प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज की टीमों ने भाग लिया था, जिसमें बी.ए. एल. एल.बी. चौथे सेमेस्टर की छात्रा खुशी कुमारी को उनके प्रभावशाली वक्तृत्व, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट विधिक ज्ञान के लिए बेस्ट स्पीकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। खुशी की इस उपलब्धि पर डीन डॉ विनोद कुमार सरोज, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संगीता कुमारी सहित नारायण स्कूल ऑफ लॉ परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनके प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण ने न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। इस उपलब्धि में टीम के अन्य सदस्यों आलोक रंजन (एलएल.बी. छठा सेमेस्टर) एवं प्रिया भारती (बी.बी.ए . एलएल.बी. चौथा सेमेस्टर) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कड़ी मेहनत, टीम भावना और समर्पण ने इस सफलता को संभव बनाया। संस्थान ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामूहिक उपलब्धि बताया। नारायण स्कूल ऑफ लॉ के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता, प्रतिबद्धता एवं मूटिंग की सच्ची भावना का परिचय दिया है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर संस्थान ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA