Home बिहार भीम शक्ति संवाद के रूप में मनाया गया बाबा साहब का जयंती

भीम शक्ति संवाद के रूप में मनाया गया बाबा साहब का जयंती

196
0
भीम शक्ति संवाद के रूप में मनाया गया बाबा साहब का जयंती

सासाराम (रोहतास)। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जयंती भीम शक्ति संवाद के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने किया और संचालन रामनारायण राम ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता सासाराम के सांसद मनोज कुमार ने कहा की आज कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के विचारों को उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। सांसद मनोज कुमार ने कहां की हम लोग बाबा साहब के विचारों को सिद्धांतों को आगे लेकर चलेंगे। आज बाबा साहब के सोच की वजह से ही एक गरीब से गरीब परिवार का लड़का देश के सर्वोच्च पद पर बैठ सकता है। वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने कहा की बाबा साहब ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज में एक अलख जगाने का काम किया। देश के दलित वंचित शोषित गरीब वर्ग के लोगों के भी हाथ में कलम किताब पकड़ाने का काम बाबा साहब के संविधान ने और बाबा साहब ने किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए किए गए बाबा साहब के कार्यों को हम लोग कभी भूल नहीं सकते हैं। आज केवल उनका स्मरण करना ही नहीं बल्कि उनके बताए हुए सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना होगा, तभी हमारा समाज सशक्त होगा और समाज में आपसी भाईचारा आएगा। मैके पर अभिषेक कुमार, मोहम्मद व्यास इब्राहिम, मोहम्मद शाहिद अहमद, मोहम्मद नियाज अहमद,मोहम्मद एजाज आलम,मोहम्मद जाकिर खान, मोहम्मद आमिर, शाहबाज तुफैल, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद कुर्बान राइन,मोहम्मद सोनू राइन, राहुल कुमार, सोनू कुमार, सिराज आलम,कृष्णा मेहता, संजय ठाकुर,सोनू ठाकुर, मंटू चौधरी,मिथिलेश कुमार, सोनू सिंह,जगजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026