Home बिहार आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, नए CM के तौर पर...

आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, नए CM के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा तेज

144
0
Swearing-in ceremony in Delhi, signaling political change in Bihar: Nitish Kumar's big move

पटना। बिहार की राजनीति के लिए आज एक अहम और ऐतिहासिक दिन होने वाला है। आज बिहार सीएम नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। बता दे कि राजसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद सीएन नीतीश कुमार की इस्तीफे को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बिहार की राजनीतिक गलियारों से निकलकर आ रही खबरों के अनुसार नीतीश कुमार आज दोपहर के बाद कभी भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार के इस्तीफा को लेकर अभी फिलहाल संशय बरकरार है सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार नए सीएम पद के लिए नाम की घोषणा होने के बाद ही इस्तीफा दे सकते हैं। आज 14 अप्रैल है और आज से खरमास खत्म हो रहा है और कहा जा रहा था कि खरमास के बाद बिहार की राजनीति नई करवट लेगी और बिहार में नीतीश का युग खत्म होगा और नई सरकार बनेगी। यह तो तय है कि अब बिहार में एनडीए की तरफ से बीजेपी की सरकार बनेगी लेकिन सीएम फेस को लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ साथ बिहार के 14 करोड़ लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है।

राजनीतिक गलियारों से यह भी खबर निकल कर सामने आ रही है कि सीएम के लिए सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग चुकी है, बस ऐलान होना बाकी है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है बस इंतजार है तो भाजपा खेमे का। कहां है अभी जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से आज सीएम पद के लिए नाम की घोषणा हो जाएगी। सूत्रों की माने तो बीजेपी की तरफ से भी सम्राट चौधरी के नाम को लेकर लगभग मुहर लग चुकी है, बस इंतजार है तो घोषणा होने की। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक बनाया गया है जो आज मुख्यमंत्री का ऐलान करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के चेहरा को लेकर एनडीए की तरफ से लगभग लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है अब लोगों की निगाहें टिकी है उस पाल की जब सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026