एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। एक ओर जहां एक्ट्रेस ने आरके स्टूडियो के दोबारा शुरू होने की संभावनाओं पर जवाब दिया। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने भाई रणबीर कपूर की तारीफ के साथ ही उनके भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। बीते दिनों इंडस्ट्री में चर्चा थी कि राज कपूर का मशहूर आरके स्टूडियाे दोबारा शुरू होने जा रहा है।
इस पर बात करते हुए करीना ने कहा, ‘आरके स्टूडियो के दोबार शुरू होने की सारी खबरें अफवाह हैं। हमारे परिवार के बीच भी इसे लेकर खूब चर्चा हुई पर अंत में हमें लगा कि यह असंभव है।’ बता दें कि कई अफवाहों में यह कहा गया था कि रणबीर और करिश्मा मिलकर आरके स्टूडियो को पुनर्जीवित करेंगे। मगर अब करीना के इस मामले पर सब कुछ साफ कर दिया है। वहीं इस इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपने भाई रणबीर के बारे में भी काफी कुछ कहा। एक्ट्रेस ने बताया, ‘रणबीर अपने काम के प्रति काफी जुनूनी है।
वो कड़ी मेहनत करते हैं। उनका पूरा ध्यान अपने अभिनय पर होता है। मेरी राय में वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। जिस तरह उनके प्रोजेक्टस आने वाले है यह दिखाता है कि रणबीर का पूरा फोकस अपनी एक्टिंग पर है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। करीना लगातार फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं और अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं।







