Home राष्ट्रीय रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान

295
0
रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया है। मंगलवार को प्री सीजन एक इवेंट के दौरान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इसकी घोषणा की।
रिंकू इस भूमिका में वेंकटेश अय्यर की जगह लेंगे जिन्हें नीलामी से पहले केकेआर ने रिलीज़ कर दिया था। रिंकू ने कभी टी20 में कप्तानी नहीं की है लेकिन वह 2018 के डेब्यू सीजन के बाद से ही केकेआर के साथ हैं। वह मध्य क्रम में बल्लेबाज़ी करने के साथ ही फ़िनिशर की भूमिका अदा करते रहे हैं। आंद्रे रसल की अनुपस्थिति में रिंकू के कंधों पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी होगी जो आईपीएल से संन्यास लेने के बाद फ्रेंचाइजी के साथ बतौर पावर कोच जुड़ चुके हैं।


इवेंट के दौरान केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक सही फ़ैसला है क्योंकि केकेआर में आने और सपोर्ट स्टाफ़ का हिस्सा बनने की मेरी पहली याद रिंकू के साथ काम करने की है। इन वर्षों में हमने रिंकू को न सिर्फ़ एक क्रिकेटर बल्कि एक लीडर के रूप में भी उभरते हुए देखा है। पिछले कुछ वर्षों से जहां उनके प्रदर्शन ने ख़ुद कहानी बयां की है, मैदान के बाहर भी बिना कुछ कहे, वह एक ऐसे इंसान हैं जिनकी बातों को सुनने के लिए टीम बेसब्री से इंतज़ार करती है।”

GNSU Admission Open 2026


“चूंकि हमारे बड़े पावर हिटर (रसल) टीम में नहीं हैं इसलिए हम चाहते थे कि रिंकू थोड़ी और ज़िम्मेदारी उठाएं। मुझे लगता है कि विश्व कप विजेता बनने के बाद और टीम संभालने में अजिंक्य रहाणे की मदद करने का यह एकदम सही समय है। रिंकू ने केकेआर के लिए 59 मुक़ाबले खेले हैं और 145.17 के स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाए हैं, वह हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाले भारतीय दल का हिस्सा थे।