Home बिहार Bihar में वर्चस्व की जंग में दो गुट आमने-सामने, पथराव में कई...

Bihar में वर्चस्व की जंग में दो गुट आमने-सामने, पथराव में कई घायल

204
0
Two groups clash in Bihar in a battle for supremacy, several injured in stone pelting

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली टीओपी इलाके में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर रोड़ेबाजी कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक पक्ष के ‘मैंगो’ नामक युवक ने पहले दूसरे पक्ष पर हमला किया, जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मैंगो के मोहल्ले में घुसकर रोड़ेबाजी की, जिससे कई लोगों के सिर फट गए। घटना के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

GNSU Admission Open 2026

बवाल की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों से तीन लोगों को डिटेन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायलों का इलाज जारी है।