Home राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया से कई अकाउंट डिलीट करने...

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया से कई अकाउंट डिलीट करने का लगाया आरोप

51
0
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया से कई अकाउंट डिलीट करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आलोचनात्मक आवाज़ों को नियंत्रित करने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में भी विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए माइक बंद कर दिए जाते हैं और अब सोशल मीडिया पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है। उनका दावा है कि हाल ही में ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई ऐसे अकाउंट्स को बैन किया गया है, जो सरकार से सवाल पूछ रहे थे। श्रीनेत के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के जरिए अकाउंट्स को बंद कराने का “नया ट्रेंड” शुरू किया गया है, जिससे यह तय किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर क्या कंटेंट रहेगा और क्या नहीं। कांग्रेस ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि सरकार युवाओं और आम लोगों के सवालों को दबाने की कोशिश क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि अकाउंट बैन करने से आवाज़ें नहीं दबेंगी, क्योंकि नए अकाउंट बनते रहेंगे। साथ ही, कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जिन अकाउंट्स को बंद किया गया है, उनका पार्टी से कोई सीधा संबंध नहीं है। गौरतलब है कि सरकार सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते भ्रामक कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ही नहीं, बल्कि कई अन्य मंत्रालय भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सीधे फर्जी कंटेंट हटाने या ब्लॉक करने का आदेश दे सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026