Home uttar pradesh मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार; 4...

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार; 4 युवकों की मौत

12
0
Horrific road accident in Moradabad, speeding car rams into tractor-trolley; 4 youths killed

मुरादाबाद : लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे  जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई। चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026