एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी के बंधन में बंधे चुके हैं। आज कपल ने शादी के बाद अपना एक और खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने शादी से जुड़ी एक पोस्ट की थी और अपनी शादी के बारे में बताया था। बता दें कि एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट मोड में नजर आ रहा है, जिसमें दोनों स्टार रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी क्लासिक और प्यारा लग रहा है। पोस्ट में गौरव काले कलर के सूट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वहीं कृतिका शानदार ड्रेस और नेकलेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो के कैप्शन में कपल ने लिखा- ‘न्यूली वेड नॉयर।’ वीडियो सामने आते ही फैंस ने प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी, तो वहीं कुछ लोगों ने इस रोमांटिक वीडियो की तारीफ की।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

एक यूजर ने कमेंट किया- दोनों खूबसूरत शख्सियत को भगवान खुश रखे। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर लिखा- ‘स्टनिंग।’ वहीं कुछ लोगों ने दोनों को शादी की बधाई दी। बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी की। कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक बेहद निजी और साधारण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। इसमें खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।