Home मनोरंजन यूके राइडर केस में नया खुलासा, भाई ने वीडियो जारी कर रखी...

यूके राइडर केस में नया खुलासा, भाई ने वीडियो जारी कर रखी अपनी बात

55
0
New revelation in UK rider case, brother releases video to express his views

एंटरटेनमेंट डेस्क: सोमवार को यूट्यूबर यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल के भाई कलम ने एक पोस्ट की थी। इसमें कलम ने कहा था कि वह वीडियो पोस्ट करके अपने भाई का पर्दाफाश करेंगे। अनुराग डोभाल के हालिया हुए एक्सीडेंट के बारे में भी कलम ने काफी कुछ नई वीडियो में कहा है। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर आखिर पोस्ट भी साझा की है। वह अब इस मामले को लेकर आगे कुछ नहीं कहेंगे। कलम की बातें सुनकर कई लोग ट्रोलिंग पर उतर आए हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियाें में हैं। एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस यूट्यूबर का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों एक व्लॉग में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही डिप्रेशन में होने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर यह मामला अब कंट्रोवर्सी का रूप ले चुका है। अनुराग के भाई कलम ने कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें अपना पक्ष रखा है।

वह साझा किए गए वीडियो बता रहे हैं कि अनुराग के पास उन बातों और आरोप का कोई सबूत नहीं है, जाे उसने कही है। कलम ने वीडियो में कहा, ‘अगर मैं गलत हूं, तो मुझ पर जांच बैठा लो।’ वह वीडियो में आगे कहते हैं, ‘सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े, सबकुछ बेचना पड़े या अपनी जिंदगी खराब करनी पड़ी लेकिन ये आरोप खुद पर से हटाकर रहूंगा।’ कलम ने दुखी मन से वीडियो में कहा, ‘आपको पता है कि सच क्या है? अगर अब भी सामने आकर सच बता दो तो हम दुआ करेंगे कि आप और रितिका खुश रहो। बस मुझे मेरे मां-बाप को इन इल्जामों से बाहर निकालना है।’ अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट को लेकर भाई ने कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि कैसा भाई? कैसे मां-बाप हैं। एक्सीडेंट के बाद भी मिलने नहीं गए। क्यों जाऊं मैं मिलने, वह आदमी मरते-मरते भी झूठ बोलकर जा रहा था।’ इस तरह कलम ने कहीं ना कहीं इशारा किया कि अनुराग डोभाल के उन पर गलत आरोप लगाए हैं।

GNSU Admission Open 2026

कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद अनुराग डोभाल के भाई ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वह लिखते हैं, ‘मेरी तरफ से यह लास्ट रिएक्शन था। इस मैटर पर जो गलत होगा, उसका करम उसको मिल जाएगा। आप और मैं कोई नहीं होते सच और झूठ साबि करने वाले। ना मैंने आज की वीडियो में कोई आरोप लगाया। ना ही कोई चैट, रिकॉर्डिंग लीक की है। मैंने बस सच सामने रखा है।’ वह आगे कहते हैं, ‘अब भी गाली देनी है तो दो। पर जब ये चीज आपके साथ होगी तो दावे के साथ कह सकता हूं कि आप भी ऐसा ही काम करोगे। जो मैंने किया। मैं मां-बाप का अकेला सहारा हूं। मैं वादा करता हूं कि उन्हें प्राउड फील करवाऊंगा।’ यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं।

मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।’ इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। जब इस यूट्यूबर ने तनाव की स्थिति में अपना एक्सीडेंट कर लिया तो कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। कलम की सारी बातों को सुनने के बाद भी सोशल मीडिया पर यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं। उसे एक बुरा भाई बता रहे हैं। कई लोग इस पारिवारिक विवाद में अनुराग डोभाल का साथ दे रहे हैं। 

GNSU Admission Open 2026