Home राष्ट्रीय ईरान-इजरायल युद्ध का असर: घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कीमत 900...

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कीमत 900 के पार

87
0
Iran-Israel war impact: Domestic LPG cylinders costlier by Rs 60, price crosses Rs 900

मुरादाबाद: होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी जुड़वां बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक हार्दिक (25) पहले Google में काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बन गया था।

जानकारी के मुताबिक हार्दिक और उसकी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) हरियाणा के गुरुग्राम में रहते थे। दोनों होली मनाने के लिए तीन मार्च को अपने घर मुरादाबाद आए थे। हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी और आगे की पढ़ाई भी कर रही थी। शुक्रवार को दोनों को वापस गुरुग्राम लौटना था, लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस जांच में सामने आया है कि हार्दिक पुणे की एक युवती से शादी करना चाहता था, जो दूसरे समुदाय से है। उसकी मां और बहन इस रिश्ते के खिलाफ थीं। इसी बात को लेकर वह काफी समय से नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर अपनी बहन पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद उसने बहन के शव को कंबल में लपेट दिया और घर का गेट बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद हार्दिक अपनी मां को उनके ऑफिस से घर लेकर आया। जैसे ही मां ने घर के आंगन में कंबल में लिपटी बेटी का शव देखा तो वह चीख पड़ीं। उसी समय हार्दिक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया।

घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद दिल्ली की ओर भागा है और उसकी तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026