Home राष्ट्रीय अलवर में अशोक लीलैंड फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

अलवर में अशोक लीलैंड फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

100
0
Fire at Ashok Leyland factory in Alwar causes loss of lakhs

अलवर। राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अशोक लीलेंड फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में गेट नंबर दो पर आग लगी, जहां वाहनों पर रंग-पेंट का कार्य किया जाता है। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और करीब पांच दमकल वाहनों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से पेंटिंग सेक्शन में खड़ी कई गाड़ियों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

फैक्ट्री में बस और ट्रक निर्माण का कार्य किया जाता है, ऐसे में आग लगने की घटना को गंभीर माना जा रहा है । इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सू्त्रों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026