Home लाइफस्टाइल पानी में उगने वाले 6 खूबसूरत पौधों का आसान तरीका, अन्नू-वरूण ने...

पानी में उगने वाले 6 खूबसूरत पौधों का आसान तरीका, अन्नू-वरूण ने बताया बिना मिट्टी का गार्डनिंग मंत्र

139
0
Annu and Varun share their simple method of growing 6 beautiful plants in water, soilless gardening mantra.

लाइफस्टाइल: घर के अंदर गार्डनिंग करने वालों के लिए मिट्टी, भारी गमले और गंदगी अक्सर बड़ी परेशानी बन जाते हैं। लेकिन अब बिना मिट्टी के भी हरा-भरा कोना तैयार किया जा सकता है। मशहूर गार्डनिंग जोड़ी अन्नू-वरुण ने ऐसे छह पौधों के बारे में जानकारी दी है, जो सिर्फ पानी में आसानी से उगाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये पौधे न केवल घर की सजावट बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को भी ताजा रखने में मदद करते हैं।

मनी प्लांट इस सूची में सबसे आसान विकल्प है। इसकी छोटी सी कटिंग को पानी में रखने के 7 से 10 दिन के भीतर जड़ें निकलने लगती हैं। मॉन्स्टेरा भी अब पानी में उगाया जा सकता है, जिसकी कटिंग 3 से 4 हफ्तों में जड़ पकड़ लेती है और घर को मॉडर्न लुक देती है। जीजी प्लांट कम देखभाल पसंद करने वालों के लिए बढ़िया है। इसकी एक पत्ती से नया पौधा तैयार हो सकता है, हालांकि जड़ें आने में डेढ़ से दो महीने लगते हैं।

GNSU Admission Open 2026

स्नेक प्लांट, जिसे आमतौर पर मिट्टी में उगाया जाता है, पानी में भी पनप सकता है। इसमें जड़ें आने में करीब दो महीने का समय लगता है और इसे बेडरूम में रखना फायदेमंद माना जाता है। वहीं, मैक्सिकन पेटूनिया एक ऐसा पौधा है जो पानी में रहते हुए भी फूल देता है। इसकी कटिंग 4-5 हफ्ते पुरानी हो तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। सिंगोनियम या एरोहेड प्लांट भी दो हफ्तों में जड़ें छोड़ देता है और ऑफिस या किचन के लिए उपयुक्त है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया वीडियो और इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

GNSU Admission Open 2026