एंटरटेनमेंट डेस्क: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।एक्टर हाल ही में आई क्राइम थ्रिलर सीरीज लॉगआउट में नजर आए थे। बाबिल की एक तस्वीर मुआई थाई जो की एक पारंपरिक थाई बॉक्सिंग तकनीक है सीखते हुए सामने आई है। अभिनेता बाबिल खान हमेशा अपने रोल को गंभीरता से लेते हैं। चाहे 2022 में आई उनकी फिल्म ‘कला’ हो या फिर कोई और फिल्म। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में खान को थाईलैंड के एक मशहूर बॉक्सिंग तकनीक मुआई थाई बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह एक बॉक्सिंग रिंग के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर इसे लेकर काफी जोश नजर आ रहा है। रिपोर्टस के मुताबिक मुआई थाई ट्रेनिंग लेने वाले को काफी अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह वीडियो देखकर बाबिल के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी भी हो सकती है। मुआई थाई थाईलैंड की एक प्रसिद्ध बॉक्सिंग तकनीक हैं। बॉलीवुड में मुआई थाई का कई अभिनेताओं ने प्रशिक्षण लिया है।
एक्टर अक्षय कुमार ने लगभग थाईलैंड में पांच साल तक इसकी ट्रेनिंग ली थी वहीं विद्युत जामवाल भी ने भी मुआई थाई तकनीक की बॉक्सिंग सीखी है। अब बाबिल भी अपने एक्शन सीन को दमदार बनाने मुआई थाई सीखने थाईलैंड पहुंच चुके हैं। बाबिल खान ने 2022 में नेटफ्लिक्स की फिल्म कला से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब तारीफ मिली। इसके बाद वह वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में नजर आए। बाबिल की लास्ट फिल्म साइबर थ्रिलर फिल्म लॉगआउट (2025) जी5 पर रिलीज हुई है। अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है की आने वाली फिल्म कोई एक्शन फिल्म हो सकती है।







