Home राष्ट्रीय रील के चक्कर में मौत: नाबालिग की स्कॉर्पियो से बाइक सवार की...

रील के चक्कर में मौत: नाबालिग की स्कॉर्पियो से बाइक सवार की जान, मां ने मांगा न्याय

135
0
Death in a reel affair: Minor's Scorpio kills biker, mother demands justice

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में 3 फरवरी को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक साहिल धनेश्रा की मौत हो गई, जबकि एक टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहे 17 वर्षीय नाबालिग ने बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह हादसा लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ, जहां स्कॉर्पियो पहले बाइक से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टैक्सी से जा भिड़ी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो चालक नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इतना ही नहीं, जिस वाहन से हादसा हुआ उस पर पहले से ही ओवरस्पीडिंग के 13 चालान दर्ज थे। हादसे के समय नाबालिग की बहन भी कार में मौजूद थी और कथित तौर पर सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी। आरोप है कि चालक स्टंट कर रहा था और गलत लेन में वाहन चला रहा था।

हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई। इस फैसले के बाद मृतक की मां इन्ना माकन ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का परिणाम है।

पीड़ित मां ने सोशल मीडिया पर भी न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

GNSU Admission Open 2026