Home राष्ट्रीय नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस...

नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस का तलाशी अभियान

98
0
Police launch search operation after bomb threat to Nainital District Court

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिला न्यायालय को सोमवार के लिए एक ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में सनसनी फैल गई। न्यायालय को भेजे गए संदिग्ध ईमेल में परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और परिसर को खाली कराकर तलाशी ली जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात ईमेल आईडी से भेजे गए इस मेल में दावा किया गया है कि न्यायालय परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का भी उल्लेख किया गया है। ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही इस ईमेल की शिकायत एसएसपी को भी की गई है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान देने और सतर्कता बरतते हुए किसी लावारिस वस्तु मिलने पर नजदीकि पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

GNSU Admission Open 2026