Home मनोरंजन Pakistan में बैन के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही धुरंधर की पाइरेटेड...

Pakistan में बैन के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही धुरंधर की पाइरेटेड DVD, चौंकाने वाली कीमत आई सामने

134
0
Pirated DVDs of Dhurandhar are selling like hot cakes in Pakistan despite the ban, with shocking prices revealed.

एंटरटेनमेंट डेस्क: कार्ल रॉक भारत में रहने वाले एक न्यूजीलैंड के ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। जिनके हाल के एक पाकिस्तान से जुड़े वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान में धुरंधर फिल्म के बैन होने के बावजूद उन्हें कराची के रेनबो सेंटर में इस फिल्म की पाइरेटेड डीवीडी मिली। बता दें, कराची का रेनबो सेंटर पाइरेटेड कॉन्टेंट का हब माना जाता है। वहां पहुंचे कार्ल रॉक ने वीडियो में हैरानी जताते हुए कहा, ‘पाकिस्तान में भारतीय फिल्में बैन हैं, लेकिन देखिए मुझे क्या मिला।’

इस पर दुकानदार ने जवाब दिया, ‘यह एक इंडियन फिल्म है, ‘धुरंधर’। यह हाल ही में रिलीज हुई है।’ जब रॉक ने कीमत पूछी, तो दुकानदार ने कहा, ‘सर, यह 50 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16 भारतीय रुपये) की है।’ भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर हैरान रह गए। खासकर इस बात पर कि पाकिस्तान में अभी भी पाइरेटेड फिल्मों की सीडी और पेनड्राइव बेची जा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस फिल्म पाकिस्तान को खराब दिखाया गया है, वही पाकिस्तान में पसंद की जा रही है, lol।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आज के समय में भी पाकिस्तान में पाइरेटेड डीवीडी बेची जा रही है। हमारे यहां 15 साल पहले पाइरेटेड फिल्मों की सीडी लाते थे।’

GNSU Admission Open 2026

कई लोग इस बात से भी चौंक गए कि पाकिस्तान में अब भी सीडी और पेनड्राइव जैसी चीजों का चलन है। एक ने लिखा, ‘क्या पाकिस्तान में अभी भी पेनड्राइव और सीडी पर फिल्में खरीदी जा रही हैं? हमारे यहां तो यह ट्रेंड कम से कम 10 साल पहले खत्म हो गया।’ ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही भारत और पाकिस्तान दोनों जगह नेटफ्लिक्स की साप्ताहिक टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगाया हुआ है।

GNSU Admission Open 2026