Home राष्ट्रीय CCTV में कैद खौफनाक हादसा: पार्टी से लौटते छात्र ने कार से...

CCTV में कैद खौफनाक हादसा: पार्टी से लौटते छात्र ने कार से 5 को रौंदा, हिरासत में लिया गया

183
0
Horrific accident caught on CCTV: Student returning from party runs over 5 people with car, taken into custody

लखनऊ: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंद दिया, जिससे छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी 21 वर्षीय गौरव सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के अनुसार, आरोपी उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव का निवासी है। वह एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है और सरिया-सीमेंट व्यवसायी रविंद्र विक्रम सिंह का बेटा बताया जा रहा है। घटना के समय वह फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पांच लोगों को चपेट में लेता हुआ एक ई-रिक्शा और ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में एक छह साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान कार का टायर फट गया, जिससे वह वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने रात में ही कार बरामद कर ली थी और शुक्रवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।

GNSU Admission Open 2026