Home राष्ट्रीय देशभर में गड्ढों से 5 साल में 9,500 मौतें, UP सबसे आगे;...

देशभर में गड्ढों से 5 साल में 9,500 मौतें, UP सबसे आगे; 2020 के मुकाबले 53% बढ़े मामले

127
0
Potholes caused 9,500 deaths nationwide in five years, with Uttar Pradesh leading the way; cases increased 53% compared to 2020.

नयी दिल्ली: देशभर में सड़कों पर बने गड्ढे बीते पांच वर्षों में हजारों लोगों की जान ले चुके हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 से 2024 के बीच गड्ढों में गिरने से कुल 9,438 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा न केवल चिंताजनक है, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

आंकड़ों के मुताबिक, इन हादसों में सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं, जहां पांच वर्षों में 5,127 लोगों की जान गई। यह संख्या देशभर में हुई कुल मौतों का आधे से अधिक हिस्सा है। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है, जहां 969 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद तमिलनाडु (612), ओडिशा (425), पंजाब (414) और असम (395) का स्थान रहा।

GNSU Admission Open 2026

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि वर्ष 2020 में 1,555 लोगों की मौत गड्ढों में गिरने से हुई थी, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 2,385 हो गई। यानी चार वर्षों में ऐसे मामलों में 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, कुछ राज्यों जैसे बिहार, गोवा, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में इस अवधि में एक भी मौत दर्ज नहीं होने का दावा किया गया है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली में हालिया घटना के बाद बहस तेज हुई, लेकिन पिछले पांच वर्षों में दिल्ली में ऐसे 50 मामले ही दर्ज हुए। उल्लेखनीय है कि 2018 में एक रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों की खराब स्थिति पर कड़ी टिप्पणी की थी और संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया था।

इन आंकड़ों ने एक बार फिर सड़क रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर चर्चा छेड़ दी है।

GNSU Admission Open 2026