What to plant in February? From sunflowers to amaranth, gardeners share easy ways to grow fragrant flowers in summer.

लाइफस्टाइल: अगर आप चाहते हैं कि आने वाली गर्मियों में आपका बगीचा रंग-बिरंगे फूलों और खुशबू से भर जाए, तो फरवरी का महीना इसकी तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। गार्डनिंग एक्सपर्ट नरेश कुमार के अनुसार, फरवरी के दूसरे सप्ताह से लेकर 20 मार्च तक फूलों के बीज बोने का आदर्श समय होता है। इस दौरान सही तरीके से बीज बोए जाएं तो गर्मियों में बगीचे में फूलों की भरपूर बहार देखने को मिलती है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि सूरजमुखी, गेंदा, अमरनाथ, गैलार्डिया, पॉपी और जिनिया जैसे फूल गर्मी के मौसम के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। बीज बोने से पहले उन्हें कम से कम 24 घंटे पानी में भिगोना जरूरी होता है। भिगोते समय पानी में थोड़ी मात्रा में ह्यूमिक एसिड मिलाने से बीजों का अंकुरण तेजी से होता है। जो बीज पानी में तैरते रहें, वे अक्सर खराब होते हैं, इसलिए उन्हें अलग कर देना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

बीज को मिट्टी में उतनी ही गहराई पर लगाना चाहिए जितना उसका आकार हो। बहुत बारीक बीजों को केवल मिट्टी की सतह पर छिड़क कर ऊपर से हल्की मिट्टी डालना काफी होता है। बीज बोने के बाद मिट्टी में नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन पानी भरने से बचना चाहिए।

सूरजमुखी को रोजाना 6–8 घंटे की धूप चाहिए, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां भरपूर धूप मिले। गैलार्डिया और अमरनाथ कम पानी में भी अच्छी ग्रोथ करते हैं, जबकि पॉपी और जिनिया हल्की सिंचाई और अच्छी धूप में खूब खिलते हैं। गेंदा न सिर्फ लंबे समय तक फूल देता है, बल्कि कीटों को दूर रखने में भी मददगार होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। इसकी सटीकता की जिम्मेदारी एनबीटी नहीं लेता है।