Home राष्ट्रीय अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज

19
0
Under-19 World Cup 2026 final match today

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज हरारे के ऐतिहासिक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमें अपराजित रही हैं, इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने कोई भी मैच नहीं हारा, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान थॉम्स रीव और बेन मायस से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम को मजबूती प्रदान की है। वहीं भारतीय टीम की नजरें कप्तान आयुष म्हात्रे, विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ऑलराउंडर एरोन जॉर्ज पर टिकी होंगी। इन खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन से टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

GNSU Admission Open 2026

गौरतलब है कि भारत अब तक 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है, जबकि इंग्लैंड सिर्फ एक बार चैंपियन बन पाया है। 2022 के फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहां भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में इंग्लैंड इस बार बदला लेने के इरादे से उतरेगा, जबकि भारत छठी बार चैंपियन बनने का सपना पूरा करना चाहेगा। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026