Home लाइफस्टाइल काली चांदी फिर चमकेगी: चाय पत्ती से मिनटों में साफ करने का...

काली चांदी फिर चमकेगी: चाय पत्ती से मिनटों में साफ करने का आसान घरेलू तरीका

117
0
Blackened silver will shine again: An easy home remedy to clean it in minutes with tea leaves

लाइफस्टाइल: इन दिनों चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच इसकी चर्चा जोरों पर है। महंगी होने के बाद दाम गिरना और फिर दोबारा चढ़ना बाजार की सुर्खियां बना हुआ है। ऐसे में घर में रखी काली पड़ चुकी चांदी की चिंता भी कई लोगों को सताने लगती है। चांदी के गहने, सिक्के या पायल समय के साथ ऑक्सीडेशन की वजह से काले हो जाते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें साफ करने के लिए केमिकल पाउडर या टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे चांदी के घिसने और उसकी असली चमक खराब होने का डर रहता है।

ऐसे में माहिरा की रसोई से सामने आया चाय पत्ती और नींबू वाला घरेलू नुस्खा काफी कारगर माना जा रहा है। यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि कम समय में चांदी को फिर से चमका देता है। इसके लिए आपको एक बर्तन, पानी, थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर, एक चम्मच चाय पत्ती, आधा नींबू और एक पुराना टूथब्रश चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

सबसे पहले बर्तन में इतना पानी लें कि चांदी के गहने पूरी तरह डूब जाएं। इसमें आधा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालकर गैस पर गर्म करें। पानी हल्का गर्म होने पर चांदी की चीजें डाल दें। अब इसमें एक चम्मच चाय पत्ती डालें और पानी को उबलने दें। चाय पत्ती में मौजूद टैनिन चांदी की काली परत को हटाने में मदद करता है। उबाल आने पर आधा नींबू निचोड़ दें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड मैल को तेजी से साफ करता है।

2–3 मिनट उबालने के बाद गैस बंद कर दें और चांदी को बाहर निकाल लें। पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से डिजाइन और कोनों की सफाई करें। आखिर में साफ पानी से धोकर सूती कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। सही तरीके से सुखाने पर चांदी दोबारा जल्दी काली नहीं पड़ती और लंबे समय तक चमक बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और प्रभाव की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले सावधानी बरतें।

GNSU Admission Open 2026