Sunetra Pawar will take oath as the Deputy Chief Minister of Maharashtra today.

मुंबई। दिवगंत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। सूत्रों के अनुसार श्रीमती पवार को आज दिन में पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा और उसके बाद शाम पांच बजे उन्हें यहां राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी।

श्री अजीत पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री थे और पार्टी में उनके निधन के बाद श्रीमती पवार को उनकी जगह उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। श्रीमती पवार अभी राज्यसभा की सदस्य है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

उल्लेखनीय है कि राकांपा के नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणडवीस के साथ दो दौर की बातचीत की थी। उसके बाद श्री फणडवीस ने संवाददाताओं से कहा था कि राकांपा उप मुख्यमंत्री पद के बारे में जो भी फैसला लेगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मान्य होगा।