Home राष्ट्रीय यूपी कैबिनेट ने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों के पुनर्वास को...

यूपी कैबिनेट ने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों के पुनर्वास को दी मंज़ूरी

88
0
UP Cabinet approves rehabilitation of displaced Hindu families from East Pakistan

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक अहम फैसले में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित 99 हिंदू परिवारों के पुनर्वास को मंज़ूरी दे दी। यह जानकारी राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को दी।

मंत्री खन्ना के अनुसार, ये परिवार पिछले कई दशकों से मेरठ ज़िले के मवाना क्षेत्र में रह रहे हैं और वर्तमान में उनकी बस्तियां अवैध श्रेणी में आती हैं। लंबे समय से पुनर्वास की मांग कर रहे इन परिवारों को अब राज्य सरकार की ओर से कानूनी और स्थायी समाधान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट के फैसले के तहत इन परिवारों को चिन्हित कर उनके लिए उपयुक्त स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

सरकार का उद्देश्य है कि इन परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास प्रक्रिया में भूमि आवंटन, आवास और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया है और इससे वर्षों से असुरक्षा और अनिश्चितता में जीवन बिता रहे परिवारों को राहत मिलेगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पुनर्वास की प्रक्रिया शीघ्र और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।

GNSU Admission Open 2026