Home खेल ‘पदक लाओ नौकरी पाओ’ योजना खेलकूद को लगातार प्रोत्साहित कर रही है:...

‘पदक लाओ नौकरी पाओ’ योजना खेलकूद को लगातार प्रोत्साहित कर रही है: श्रेयसी सिंह

35
0
‘पदक लाओ नौकरी पाओ’ योजना खेलकूद को लगातार प्रोत्साहित कर रही है: श्रेयसी सिंह
  • औरंगाबाद में खेल को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा

औरंगाबाद। बिहार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि ‘राज्य सरकार पदक लाओ नौकरी पाओ’ योजना के साथ प्रदेश में खेलकूद को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को औरंगाबाद में अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान कहा कि पिछले वर्ष ‘पदक लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत पूरे राज्य में 71 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 86 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश में खेलकूद के वातावरण में सार्थक बदलाव के साथ उच्च मंच पर पदक पाने वाले खिलाडियों कि संख्या और और बढ़ेगी।

बिहार की खेलमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलकूद गतिविधियों को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस क्रम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच बुलाने की योजना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नये महौल में बिहार के खिलाई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभर कर सामने आयेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2036 में होने वाले ओलंपिक में जाने वाले भारतीय दल में बिहार से आने वाले खिलाडियों की अच्छी खासी संख्या होगी।

GNSU Admission Open 2026

औरंगाबाद में खेल को लेकर हुई चर्चा

वही औरंगाबाद पहुंची खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से औरंगाबाद के सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बिहार में खेलों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही साथ औरंगाबाद में खेल के बेहतर अवसर को लेकर भी चर्चा हुई। औरंगाबाद में भी विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं सहित कई अहम मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई।

GNSU Admission Open 2026