Home राजनिति अजित पवार के निधन पर अंतिम दर्शन को अस्पताल के बाहर उमड़ी...

अजित पवार के निधन पर अंतिम दर्शन को अस्पताल के बाहर उमड़ी भारी भीड़

167
0
A huge crowd gathered outside the hospital to pay their last respects to Ajit Pawar.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बहुत दुखद रहा। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार का आज सुबह एक चार्टर विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में शोक की लहर है। घटना के बाद अजीत पवार का पार्थिव शरीर बारामती अस्पताल लाया गया, जहां अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई है।

लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। लातूर में इस खबर के मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री बाबासाहेब पाटिल और नेता विक्रम काले ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाबासाहेब पाटिल ने रोते हुए कहा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए ऐसी कमी है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने अजीत पवार को विकास करने वाला बड़ा जननेता बताया। विक्रम काले ने कहा कि राज्य ने एक कुशल प्रशासक खो दिया है। सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिलहाल पूरे राज्य में शोक का माहौल है और सभी राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।





GNSU Admission Open 2026