एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय संगीत जगत के लिए साल 2026 की शुरुआत एक झटके के साथ हुई है। बॉलीवुड के सबसे चहेते गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग यानि फिल्मों के लिए गायन से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपनी रूहानी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 38 वर्षीय गायक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि वह अब कोई नया फिल्मी प्रोजेक्ट साइन नहीं करेंगे।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मशहूर सिंगर ने अपने फैंस के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा है -“हेलो, सभी को नए साल की शुभकामनाएँ। मैं आप सभी को इतने सालों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूँगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूँ। यह एक शानदार सफर था।
बता दे कि अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड के कुछ सबसे दिल को छू लेने वाले गाने दिए हैं, जिनमें आशिकी 2 का ‘तुम ही हो’ उनका ब्रेकथ्रू हिट रहा। उनके दूसरे पसंदीदा गानों में ऐ दिल है मुश्किल का ‘चन्ना मेरेया’, हाफ गर्लफ्रेंड का ‘फिर भी तुमको चाहूँगा’ और जब हैरी मेट सेजल का ‘हवाएँ’ शामिल हैं। उन्होंने दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं और 2025 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।







