Home बिहार सासाराम में आन – बान और शान से लहराया तिरंगा

सासाराम में आन – बान और शान से लहराया तिरंगा

117
0
The tricolor was hoisted with pride and honor in Sasaram.

सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम स्थित फजलगंज के न्यू स्टेडियम में 77 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तिरंगा झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद रोहतास जिले के विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई। शिक्षा विभाग, जीविका, मध्यनिषेध विभाग, कृषि विभाग, आसीडीएस, जिला आपदा प्रबंधन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भीम राव अंबेडकर विद्यालय सहित कई विभागों द्वारा झांकी निकाली गई। शिक्षा विभाग को बेहतर झांकी प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गए।

मंत्री ने किया संबोधित

GNSU Admission Open 2026

वही लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में विकास के कार्य हो रहे है। कृषि से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। श्री कुमार ने कहा कि बिहार में महिला उत्थान पर भी बल दिया जा रहा है। आज सरकार की पहल से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही है। जीविका बिहार की महिलो को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है। साथ ही पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आज बिहार में सड़क की स्थिति काफी बेहतर है। शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बिहार आगे बढ़ रहा है। मौके पर रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026