एडिनबर्ग। टी 20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का पत्ता कटने के बाद स्कॉटलैंड की टीम की इंट्री मिल गई है। आईसीसी ने इसके लिए स्कॉटलैंड को न्योता भी भेज दिया है। इधर क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इस न्योता को भी स्वीकार कर लिया है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उसकी पुरुष टीम को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है, जो भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, और यह न्योता स्वीकार कर लिया गया है। आईसीसी ने पुष्टि की है कि बंगलादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद स्कॉटलैंड ग्रुप सी में बंगलादेश की जगह लेगा। ट्रूडी लिंडब्लेड, क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि आज सुबह मुझे आईसीसी से एक पत्र मिला जिसमें पूछा गया था कि क्या हमारी पुरुष टीम पुरुष टी20 विश्व कप में खेलेगी, और हमने इसे स्वीकार कर लिया है। हम इस न्योते के लिए आईसीसी के आभारी हैं। यह स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के लिए लाखों समर्थकों के सामने ग्लोबल मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का एक रोमांचक अवसर है। हम यह भी मानते हैं कि यह अवसर चुनौतीपूर्ण और अनोखी परिस्थितियों के कारण मिला है।”
“हमारी टीम आने वाले दौरों की तैयारी के लिए कुछ हफ्तों से ट्रेनिंग कर रही है और अब स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए जल्द ही भारत पहुंचने की तैयारी कर रही है, ताकि खेलने और एक शानदार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में योगदान देने के लिए तैयार हो सके।” विल्फ वॉल्श, क्रिकेट स्कॉटलैंड के चेयरमैन ने कहा कि “मैंने आज सुबह आईसीसी चेयरमैन जय शाह के फोन कॉल का स्वागत किया, जिसमें पुष्टि की गई कि स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का न्योता मिलेगा। मुझे अपनी टीम की ओर से इसे स्वीकार करते हुए खुशी हुई, जो खेलने के लिए तैयार है। हम इस अवसर के लिए आईसीसी को धन्यवाद देते हैं।







