Home मनोरंजन इंटीमेट सीन से पहले कहां चले गए थे इरफान खान? दिव्या दत्ता...

इंटीमेट सीन से पहले कहां चले गए थे इरफान खान? दिव्या दत्ता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

204
0
Where did Irrfan Khan go before the intimate scene? Divya Dutta makes a shocking revelation

एंटरटेनमेंट डेस्क: दिव्या दत्ता ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अपनी फिल्म ‘हिस्स’ (2010) के शूटिंग अनुभव को याद करते हुए एक दिलचस्प और भावनात्मक किस्सा साझा किया है। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत भी अहम भूमिका में थीं और इसका निर्देशन हॉलीवुड फिल्ममेकर डेविड लिंच की बेटी जेनिफर लिंच ने किया था। एक इंटरव्यू में दिव्या ने बताया कि फिल्म के एक इंटीमेट लेकिन भावनात्मक सीन को लेकर वह खुद काफी नर्वस थीं, हालांकि उस पल उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब पता चला कि इरफान खान उनसे भी ज्यादा घबराए हुए थे।

पिंकविला से बातचीत में दिव्या दत्ता ने कहा कि वह सीन किसी तरह का बोल्ड या सतही दृश्य नहीं था, बल्कि एक निःसंतान दंपती के दर्द और उनके बीच के भावनात्मक जुड़ाव को दिखाने वाला था। उन्होंने बताया कि सेट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें विदेशी और भारतीय क्रू दोनों शामिल थे, जिससे उनका तनाव और बढ़ गया था। उस दौर में इंटीमेसी डायरेक्टर की कोई व्यवस्था नहीं होती थी, इसलिए कलाकारों को खुद ही एक-दूसरे के कम्फर्ट का ध्यान रखना पड़ता था।

GNSU Admission Open 2026

दिव्या ने बताया कि शूटिंग से ठीक पहले जब उन्होंने इरफान खान को सेट पर नहीं देखा तो उन्होंने डायरेक्टर से पूछा। जवाब मिला कि इरफान छत पर हैं और वह इस सीन को लेकर दिव्या से भी ज्यादा नर्वस हैं। यह सुनकर दिव्या को थोड़ी राहत मिली। इसके बाद दोनों कलाकारों ने आपस में बात की, एक-दूसरे को सहज महसूस कराया और फिर उस सीन को बेहद संवेदनशील और सच्चे भावों के साथ शूट किया।

दिव्या दत्ता ने कहा कि ऐसे दृश्यों में कलाकारों के बीच भरोसा और दोस्ती सबसे ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने इरफान खान को एक बेहद संवेदनशील, प्रोफेशनल और सम्मान देने वाला को-एक्टर बताया। दिव्या और इरफान इससे पहले और बाद में भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें ‘दुबई रिटर्न’, ‘हिस्स’ और ‘ब्लैकमेल’ शामिल हैं। इरफान की यादों को साझा करते हुए दिव्या का यह खुलासा फैंस के लिए भावुक करने वाला रहा।

GNSU Admission Open 2026