नयी दिल्ली: शेयर बाजार में बीते हफ्ते निवेशकों के लिए माहौल काफी निराशाजनक रहा। पांच कारोबारी दिनों में से चार दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों की पूंजी को बड़ा झटका लगा। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,000 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि सबसे ज्यादा असर स्मॉल-कैप शेयरों में देखने को मिला। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स के 92 शेयर ऐसे रहे, जिनमें लगातार पांच दिनों तक गिरावट दर्ज की गई। इनमें से 15 शेयरों ने निवेशकों की “लुटिया” डुबो दी, क्योंकि इनमें 15 से 20 फीसदी तक की तेज गिरावट आई।
ACE Equity के आंकड़ों के मुताबिक, इस गिरावट की लिस्ट में सबसे ऊपर Systematix Corporate Services का नाम रहा। इसके शेयर में पांच दिनों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई और यह पिछले सत्र में 82.20 रुपये पर बंद हुआ। Ajmera Realty & Infra India का शेयर भी 19 फीसदी टूटकर 148 रुपये पर आ गया। Sigachi Industries में भी पांच दिन में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव घटकर 22 रुपये रह गया।
Onesource Specialty Pharma के शेयर में इस दौरान 18 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,433 रुपये पर बंद हुआ। Authum Investment & Infrastructure का शेयर 17 फीसदी टूटकर 522 रुपये रह गया। टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर में भी 17 फीसदी की गिरावट आई और यह 304 रुपये पर आ गया। इसी तरह Balu Forge Industries और Dishman Carbogen Amcis के शेयर भी करीब 17 फीसदी गिरकर क्रमशः 380 रुपये और 212 रुपये पर बंद हुए।
इसके अलावा Sapphire Foods India और Aditya Birla Real Estate के शेयरों में 16 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। Ceinsys Tech, Knowledge Marine & Engineering Works और KRN Heat Exchanger & Refrigeration भी इस बिकवाली से अछूते नहीं रहे। वहीं Raghav Productivity Enhancers और Landmark Cars के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेत, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और मुनाफावसूली के दबाव ने स्मॉल-कैप शेयरों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसले न लें और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ही फोकस करें।







