Home मनोरंजन शाहरुख की आर्यन को सीख, सलमान की आवाज पर किया बड़ा खुलासा

शाहरुख की आर्यन को सीख, सलमान की आवाज पर किया बड़ा खुलासा

127
0
Shahrukh's lesson to Aryan, made a big revelation on Salman's voice

एंटरटेनमेंट डेस्क: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने साल 2025 में वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखकर अपनी अलग पहचान बना ली है। यह सीरीज न सिर्फ आर्यन के निर्देशन डेब्यू की वजह से चर्चा में रही, बल्कि इसमें आमिर खान, सलमान खान, एसएस राजामौली और रणवीर सिंह जैसे दिग्गज सितारों के कैमियो ने भी दर्शकों का खास ध्यान खींचा। शो को रिलीज के बाद दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और आर्यन खान की बतौर निर्देशक खूब तारीफ हुई।

हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आर्यन खान ने शो से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने खुलासा किया कि सीरीज के एक सीन में सलमान खान की आवाज उनकी नहीं, बल्कि खुद आर्यन की है। आर्यन ने बताया कि उन्होंने उस सीन की डबिंग की है, जिसमें सलमान खान का चर्चित डायलॉग बोला गया है। आर्यन का कहना है कि वह सलमान खान की आवाज की नकल काफी अच्छे से कर लेते हैं और सीरीज की शुरुआत में बोले गए कुछ शब्दों को भी उन्होंने खुद डब किया है।

GNSU Admission Open 2026

इंटरव्यू में आर्यन ने अपने पिता शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान को डायरेक्ट करना बेहद आसान है क्योंकि वह हर चीज को पूरी तैयारी के साथ करते हैं और कभी कुछ भूलते नहीं हैं। आर्यन के मुताबिक, शाहरुख को किसी बात की ज्यादा याद दिलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे निर्देशक के तौर पर उनका काम काफी सहज हो जाता है।

जब आर्यन से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान सेट पर उन्हें सलाह देते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके पिता की सबसे बड़ी सलाह यही रहती है कि “कम टेक लिया करो।” आर्यन ने बताया कि वह अपने पिता से सीखने को हमेशा तैयार रहते हैं और उनके अनुभव से उन्हें काफी मदद मिलती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इससे पहले आर्यन खान चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ‘कभी खुशी कभी गम’ में नजर आ चुके हैं और उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों ‘द लायन किंग’ और ‘मुफासा: द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज भी दी है।

GNSU Admission Open 2026