Home मनोरंजन विवाद के बीच रहमान को दी सलाह, “काम नहीं मिल रहा तो...

विवाद के बीच रहमान को दी सलाह, “काम नहीं मिल रहा तो वापस हिंदू बन जाएं”

106
0
Amidst the controversy, Rahman was advised, "If you can't find work, convert back to Hinduism."

एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान के बाद संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है। ऑस्कर विजेता कंपोजर ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बीते कुछ समय से उन्हें पहले के मुकाबले कम काम मिल रहा है। रहमान ने इसके पीछे इंडस्ट्री की लीडरशिप में आए बदलाव और संभावित आंतरिक कारणों की ओर इशारा किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी तरह का भेदभाव खुलकर सामने नहीं आया है, लेकिन माहौल में बदलाव महसूस किया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और फिल्म जगत में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

इसी कड़ी में भजन सम्राट अनूप जलोटा का बयान सामने आया, जिसने विवाद को और हवा दे दी। अनूप जलोटा ने एआर रहमान को लेकर कहा कि वे मूल रूप से हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। जलोटा के मुताबिक, धर्म परिवर्तन के बाद रहमान को अपार सफलता, शोहरत और प्यार मिला। ऐसे में अगर अब उन्हें लगता है कि धर्म की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें फिर से हिंदू बनने पर विचार करना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

अनूप जलोटा ने अपने बयान में कहा कि अगर रहमान को यह भरोसा है कि भारत में धर्म के कारण उनके करियर पर असर पड़ रहा है, तो उन्हें हिंदू धर्म में वापस आकर देखना चाहिए कि हालात बदलते हैं या नहीं। जलोटा के इस बयान को कुछ लोगों ने व्यक्तिगत राय बताया, जबकि कई लोगों ने इसे गैर-ज़रूरी और संवेदनशील मुद्दों से जोड़ने वाला करार दिया।

वहीं, एआर रहमान के समर्थकों का कहना है कि उनकी प्रतिभा किसी धर्म की मोहताज नहीं है और उन्होंने अपने संगीत से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। उनका मानना है कि रहमान का बयान इंडस्ट्री के बदलते ढांचे और अवसरों की बात करता है, न कि किसी धर्म विशेष के खिलाफ शिकायत।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कला और कलाकारों के करियर को धर्म के चश्मे से देखा जाना चाहिए, या फिर रचनात्मकता को इन सीमाओं से ऊपर रखा जाना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026