Home मनोरंजन अक्षय ने 25वीं सालगिरह पर किया ट्विंकल को सलाम, साझा किया सास...

अक्षय ने 25वीं सालगिरह पर किया ट्विंकल को सलाम, साझा किया सास की सलाह वाला किस्सा

167
0
Akshay salutes Twinkle on her 25th anniversary, shares an anecdote about his mother-in-law's advice

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के चर्चित कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने अपनी शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नी को बेहद अनोखे और मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्विंकल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्लो मोशन में अजीबोगरीब लेकिन क्यूट स्टेप्स करते हुए चलती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ऊषा उत्थुप का मशहूर गाना ‘रंबा हो शंबा हो’ सुनाई दे रहा है, जिसने पोस्ट को और दिलचस्प बना दिया।

वीडियो के साथ अक्षय ने एक प्यारा और भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि शादी के दिन ट्विंकल की मां ने उन्हें सलाह दी थी कि “बेटा, अजीब परिस्थितियों में भी हंसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि मेरी बेटी बिल्कुल ऐसी ही है।” अक्षय ने मजाकिया लहजे में लिखा कि 25 साल बाद वह समझ गए हैं कि उनकी सास कभी झूठ नहीं बोलती थीं। उन्होंने ट्विंकल की तारीफ करते हुए कहा कि वह जिंदगी को नाचते-गाते जीना पसंद करती हैं और उन्हें हंसाती भी हैं, सोचने पर मजबूर करती हैं और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी कर देती हैं। पोस्ट के अंत में अक्षय ने लिखा—“मेरी प्यारी टीना को 25 साल की मस्ती भरी जिंदगी के लिए सलाम।”

GNSU Admission Open 2026

अक्षय और ट्विंकल की शादी 17 जनवरी 2001 को हुई थी। ट्विंकल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी से पहले उन्होंने अक्षय की फैमिली की मेडिकल हिस्ट्री तक चेक करवाई थी, क्योंकि वह भविष्य में होने वाले बच्चों को लेकर सजग थीं। उन्होंने मजाक में कहा था कि अक्षय उन सभी टेस्ट में पास हो गए थे, तभी शादी हुई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही टीवी पर रियलिटी शो ‘व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट करते नजर आएंगे। फिल्मों की बात करें तो उनकी ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं। निजी और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर अक्षय के लिए यह साल बेहद खास साबित होने वाला है।

GNSU Admission Open 2026