Home राष्ट्रीय रिलायंस इंडस्ट्रीज को तीसरी तिमाही में 22,290 करोड़ का मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज को तीसरी तिमाही में 22,290 करोड़ का मुनाफा

117
0
Reliance Industries reported a profit of Rs 22,290 crore in the third quarter.

मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में सालाना आधार पर 1.64 प्रतिशत बढ़कर 22,290 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के निदेशक मंडल की यहां हुई बैठक के बाद वित्तीय परिणामों की घोषणा की गयी है। इसमें बताया गया है कि तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 2,69,496 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक साल पहले के मुकाबले 10.51 प्रतिशत अधिक है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जियो डिजिटल इको सिस्टम भारतीय समाज में अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। इस खंड में परिचालन लाभ 164 प्रतिशत बढ़ा है जो मजबूत प्रदर्शन दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रिटेल कारोबार के लिए भी तिमाही घटनापूर्ण रही। उपभोक्ता उत्पाद खंड में वृद्धि की रफ्तार पहले से तेज हुई है। सहयोगी कंपनियों में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का राजस्व 12.7 प्रतिशत और रिलायंस रिटेल वेंचर्स का 8.1 प्रतिशत बढ़ा। जियो का तिमाही राजस्व 43,683 करोड़ रुपये रहा। इस कारोबार का शुद्ध मुनाफा 11.3 फीसदी बढ़कर 7,629 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

GNSU Admission Open 2026

इसके ग्राहकों की संख्या एक साल पहले के मुकाबले 6.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 51.52 करोड़ पर पहुंच गयी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स का राजस्व 97,605 करोड़ रुपये रहा। इस खंड में शुद्ध लाभ 2.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तेल एवं रसायन कारोबार में कंपनी का राजस्व 8.4 फीसदी बढ़ा और 1,62,095 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि निर्यात 1.2 प्रतिशत घटकर 66,830 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, मात्रात्मक कमी और केजीडी6 के गैस एवं कंडेनसेट के कम मूल्य निर्धारण के कारण तेल एवं गैस खंड में कंपनी के राजस्व में 8.4 प्रतिशत की गिरावट आयी है और यह 5,833 करोड़ रुपये रह गया।

GNSU Admission Open 2026