Home राष्ट्रीय युवाओं के नवाचार से भारत बना वैश्विक स्टार्टअप शक्ति केंद्र: पीएम मोदी

युवाओं के नवाचार से भारत बना वैश्विक स्टार्टअप शक्ति केंद्र: पीएम मोदी

112
0
Youth innovation has made India a global startup powerhouse: PM Modi

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के स्टार्टअप समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय युवा अपने साहस, नवाचार और उद्यमशीलता के बल पर स्टार्टअप की दुनिया में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि यह दिन विशेष रूप से युवाओं की जोखिम उठाने की क्षमता, नए विचारों और आत्मविश्वास का उत्सव है।

उन्होंने वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में भारत की तेजी से बढ़ती पहचान का श्रेय देश के युवाओं को दिया। पीएम मोदी ने कहा, “दृढ़ संकल्प और अथक प्रयास से हमारे युवा मित्र स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। उनका उत्साह और जुनून विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर उन्होंने लगन और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत श्लोक का भी उल्लेख किया, जिसमें निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन कार्य के पूरे होने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि बीते एक दशक में भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल हो चुका है।

GNSU Admission Open 2026

दिसंबर 2025 तक देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हो चुके हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहर इस परिवर्तन के प्रमुख केंद्र बने हैं, जहां घरेलू और वैश्विक निवेश आकर्षित हो रहा है। फिनटेक, हेल्थटेक, स्वच्छ ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप्स तेजी से नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार द्वारा 2016 में शुरू किए गए ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान ने नियमों को सरल बनाने, पूंजी तक पहुंच आसान करने और युवा उद्यमियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

GNSU Admission Open 2026